{"_id":"5a462a644f1c1b1f168b5d6a","slug":"121514547812-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में लूट करने वाले गिरोह के 8 बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली-एनसीआर में लूट करने वाले गिरोह के 8 बदमाश गिरफ्तार
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में लूट करने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार
गािजयाबाद। दिल्ली व एनसीआर में लूट और डकैती की वारदात करने वाले गिरोह के 8 बदमाशों को लिंक रोड थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई तीन लग्जरी कार, दो मोबाइल, तीन कंट्री मेड पिस्टल, चाकू और नकदी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक यह बदमाश जल्द ही मेरठ में एक केस में गवाह की हत्या और दिल्ली में कैश वैन को लूटने की प्लानिंग कर रहे थे। इसी के लिए उन्होंने लग्जरी कार लूटी थीं। ढाई महीने पहले लिंक रोड क्षेत्र में कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट की थी।
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बुधवार को कुछ बदमाशों के लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमने की सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान रात करीब एक बजे आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश मोहित उर्फ चीमा निवासी बहलौत हापुड़, आकाश निवासी सराय छबीला बुलंदशहर, पवन निवासी किला परीक्षित गढ़ मेरठ, शहजाद सैफी निवासी मवाना, साहिल बहादुरपुर किला परीक्षितगढ़, अमन यादव निवासी गाजीपुर इंचौली, अनुराग त्रिपाठी निवासी कोंडली दिल्ली और शिवाकांत यादव निवासी गाजीपुर इंचौली हैं। अनुराग एमबीए पास है और खूब सारा पैसा कमाने के लालच में लूटेरों के इस गैंग में शामिल हो गया। गैंग का सरगना मोहित उर्फ चीमा है। एसपी सिटी ने बताया कि करीब ढाई महीने पहले गिरोह ने लिंक रोड थाना क्षेत्र में गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने सवारियों को बैठाया और एटीएम लेकर पिन नंबर भी पूछ लिया। इसके बाद 40 हजार रुपये एटीएम से निकलवाए और मेरठ के रास्ते में फेंककर चले गए। इसकी रिपोर्ट दर्ज है।
जेवर में लूटी थी कैश वैन, दिल्ली में की डकैती
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने जेवर में एक कैश वैन लूटी थी। हालांकि पुलिस ने तत्काल इन्हें पकड़ लिया था और 20 लाख रुपये बरामद कर लिए थे। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने दिल्ली स्थित एम्स के पास एक मेडिकल स्टोर में डकैती डाली थी। उन्होंने 75 हजार रुपये लूट लिए थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बदमाशों ने नोएडा सेक्टर-24 से होंडा सिटी कार और मयूर विहार दिल्ली से एक जायलो कार लूटी थी। इन्हें वारदात के लिए तेज दौड़ने वाली कारों की जरूरत होती थी। कार लूटने के लिए बदमाश कार का स्कूटी से पीछा करके टक्कर मार देते थे। ड्राइवर उतरकर आता था तो वह उसे बंधक बना लेते थे। सुनसान जगह फेंक कर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन
नंबर दो के कैश को लूटते थे बदमाश
पुलिस के मुताबिक बदमाशों को पता था कि नंबर दो के कैश को लूटने के बाद पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने से भी डरते हैं और पैरवी भी नहीं करते। ऐसे में इनके टारगेट पर नंबर दो से जमा किया गया कैश रहता था। यह पता कर लेते थे कि कहां पर ऐसे कैश का मूवमेंट होने वाला है। एसपी सिटी ने बताया कि आकाश के संपर्क में कई कैश वैन को चलाने वाले लोग भी थे।
मेरठ में हत्या, दिल्ली में करनी थी लूट
एसपी सिटी आकाश तोमर के मुताबिक बदमाशों ने बताया कि उनके पास रुपयों की कमी हो गई थी। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में कैश वैन लूटने की प्लानिंग की थी। रेकी भी कर ली गई थी। भागने के लिए तेज रफ्तार की जरूरत थी तो वह भी लूटकर जुटा ली थी। जल्द ही वह दिल्ली में हवाला की करोड़ों की रकम लूटने वाले थे। इससे पहले बदमाश मेरठ में एक केस में गवाह की हत्या करने वाले थे। इसके लिए भी उन्होंने प्लानिंग कर ली थी।