फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   खोड़ा में बच्ची से दुष्कर्म, साइड स्टोरी-Ghaziabad city

खोड़ा में बच्ची से दुष्कर्म, साइड स्टोरी-Ghaziabad city

Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
खोड़ा में बच्ची से दुष्कर्म, साइड स्टोरी-Ghaziabad city
शिक्षक के रिश्ते को किया कलंकित, गंजा करके दो घंटे तक घुमाया
विज्ञापन

साहिबाबाद।
ट्यूटर ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश कर न केवल परिजनों के विश्वास को तोड़ा बल्कि शिक्षक और शिष्य के रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का भी गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस को सूचना देने से पहले आरोपी ट्यूटर की जमकर धुनाई की और सिर मुंडाकर कालोनी में करीब दो घंटे तक घुमाया और इसके बाद पुलिस को सौंपा।

परिजनों के मुताबिक करीब पौने बजे ट्यूटर बच्ची को अकेला कमरे में पढ़ा रहा था। ट्यूटर पर भरोसा कर वह अपने काम करने लगे। बच्ची की मां को काम में व्यस्त देख ट्यूटर ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की। समय पर उसकी मां कमरे में आ गई और ट्यूटर को पकड़ लिया। बच्ची की मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। जिसने भी उसकी करतूत के बारे में सुना आश्चर्यचकित रह गए। ट्यूटर पर बच्ची के परिजन भरोसा करते थे। गुस्साए लोगों ने आरोपी ट्यूटर की जमकर पिटाई की और उसे गंजा कर दिया। लोगों ने उसे पीटते हुए पूरी कालोनी में घुमाया। राह चलते लोगों ने भी उसे जमकर पीटा। करीब 9:30 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को लोगों से छुड़ाया और थाने ले आई। सीओ इंदिरापुरम राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी ट्यूटर राम बहादुर शर्मा (40) बिहार का रहने वाला है। उसकी शादी हुई थी। उसने पत्नी को छोड़ दिया है। वह परिवार के साथ खोड़ा के प्रगति विहार में रहता है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed