फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सभासद प्रत्याशी के पति को गोली मार किया घायल

सभासद प्रत्याशी के पति को गोली मार किया घायल

Wed, 22 Nov 2017 05:02 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
सभासद प्रत्याशी के पति को गोली मार किया घायल
सपा सभासद प्रत्याशी के पति को मारी गोली
विज्ञापन

लोनी। लोनी की आर्यनगर कालोनी में मंगलवार रात सपा नेता और वार्ड-31 से सभासद प्रत्याशी शहनाज बेगम के पति को बाइक सवारों ने गोली मार दी। हमले में सपा नेता बाल-बाल बच गए, उनके हाथ में गोली लगी है। उन्हें हमले के बाद पहले जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सेंट स्टीफेन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों में रोष है। जानलेवा हमले को पुलिस राजनीतिक रंजिश से देख रही है। हालांकि परिजन किसी रंजिश से इंकार कर रहे हैं। वहीं, मौके पर तीनों थानों के फोर्स को तैनात किया गया है।
लोनी की आर्यनगर कालोनी में इस्लामुद्दीन (40) परिवार के साथ रहते हैं। वह समाजवादी पार्टी के नेता हैं। उनकी पत्नी शहनाज बेगम वार्ड नंबर 31 से सभासद पद पर सपा की प्रत्याशी हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे इस्लामुद्ीन अपनी स्कार्पियो कार से अकेले किसी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवकों ने उन्हें रास्ता पूछने के बहाने रोका। इसके बाद तमंचे से उनपर फायरिंग कर दी। गोली उनके सीधे हाथ में कोहनी से ऊपर जा लगी। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना देकर घायल को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डाक्टरों ने उन्हें दिल्ली के जीटीबी रेफर कर दिया। जीटीबी के डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत होती देख सेंट स्टीफेन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि पुलिस कई एंगलों पर मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ समर्थकों में रोष
इस्लामुद्दीन सपा के पूर्व सभासद हैं और पुराने नेता भी हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। परिजनों ने किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार किया है। वहीं घटना के बाद उनके समर्थकों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस के देरी से पहुंचने से समर्थकों में रोष है। समर्थकों का आरोप है कि पुलिस समय से पहुंचती तो घेराबंदी कर बदमाशों का पकड़ लिया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed