{"_id":"5a1485de4f1c1bc8678bcf75","slug":"121511294430-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पत्रकार से लूट की कोशिश, 40 मीटर तक घसीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पत्रकार से लूट की कोशिश, 40 मीटर तक घसीटा
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पत्रकार से लूट की कोशिश, 40 मीटर तक घसीटा
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाने से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला पत्रकार से पर्स लूटने की कोशिश की। उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाश उन्हें करीब 40 मीटर तक घसीटते हुए आगे ले गए, लेकिन उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए पर्स नहीं छोड़ा। भीड़ इकठ्ठा होते देख बदमाश पर्स छोड़कर भाग गए।
अमर उजाला की पत्रकार नेहा राय वसुंधरा सेक्टर-13 में रहती हैं। वह रात करीब 10 बजे गाजियाबाद स्थित कार्यालय से अपने साथी कर्मी के साथ घर लौट रही थीं। मोहन नगर से बाइक सवार दो बदमाश उनके पीछे लग गए। उन्हें लगा कि कोई राहगीर होगा। जैसे ही वह लोग बुद्ध चौक पर पहुंचे तो बदमाशों ने उनके पर्स पर झपट्टा मारा। नेहा कुछ समझ पाती कि वह बाइक से गिर गई। उन्होंने बहादुरी दिखाते हुए पर्स नहीं छोड़ा। बदमाशों उसे 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। उनके साथ कर्मी ने शोर मचाया तो आसपास जा रहे लोग जमा हो गए। जिससे देखकर बदमाशों ने पर्स छोड़ दिया और वहां से भाग गए। महिला पत्रकार के हाथ, पैर, कमर में चोट आई है। उनका प्रेम धरम अस्पताल में उपचार कराया गया। एसएचपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।