{"_id":"595fe9714f1c1bf4718b463c","slug":"121499457905-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक से पांच लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक से पांच लाख लूटे
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवारों ने फैक्ट्री मालिक से लूटे पांच लाख
बार्डर थाना इलाके में शुक्रवार शाम पांच बजे कार सवार तीन बदमाशों ने फैक्ट्री मालिक से पांच लाख रुपये लूट लिए। घटना की सूचना के तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फैक्ट्री मालिक ने लूट की शिकायत पुलिस से की है।
दिल्ली निवासी अमित जैन और पद्म जैन भाई हैं। उनकी लोनी स्थित मंडोली रोड पर फैक्ट्री है। शाम करीब पांच बजे दोनों भाई कार से फैक्ट्री जा रहे थे। उन्हें मजदूरों को वेतन देना था। उनके पास पांच लाख रुपये थे।
कार उनका ड्राइवर आरिफ चला रहा था। उनकी कार मंडोली रोड पर पहुंची तो एक कार ने उन्हें ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। कार से तीन बदमाश उतरे और उनमें से एक ने ड्राइवर को गनप्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
दो दोनों भाइयों से बैग छीनने लगे। दोनों भाइयों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग छीन लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
घटना के तुरंत बाद दोनों भाइयों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिसकर्मी मंडोला में तैनात थे। उन्होंने कई बार पुलिस को फोन किया।
जिसके बाद रात करीब आठ बजे सेवाधाम चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू की। लोनी बार्डर थाना एसएसआई राजेेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।