{"_id":"5904e7924f1c1b9a60c0be41","slug":"12-families-stranded-among-flames","type":"story","status":"publish","title_hn":" आग की लपटों के बीच फंसे 12 परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग की लपटों के बीच फंसे 12 परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 के कल्पना अपार्टमेंट में शुक्रवार रात शार्ट सर्किट से पैनल बॉक्स में अचानक लग गई। फ्लैटों में रहने वाले 12 परिवार आग की लपटों के बीच फंस गए। इस बीच एक छात्र का हाथ झुलस गया। आग से 10 फ्लैटों के मीटर और एक स्कूटर के अलावा दो गाड़ियों के पहिए व अन्य सामान राख हो गया।
विज्ञापन
लोगों का आरोप है कि मौके से फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। कल्पना अपार्टमेंट में रहने वाले प्राइवेट कंपनी के जनरल मैनेजर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि रात तकरीबन 10:40 बजे अचानक अपार्टमेंट के पैनल बॉक्स में आग लग गई। चीख पुकार सुनकर अपार्टमेंट के लोगों की नींद खुल गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पैनल बॉक्स से आग की लपटें तीसरी मंजिल तक पहुंच रही थीं। आग ने 10 फ्लैटों के मीटर और पैनल बॉक्स के पास खड़ी एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। रेजिडें्टस अरुण, रेखा, रूबी, पिंकी और सुनीता ने बताया कि लोगों ने आग लगने की सूचना देने के लिए फायर ब्रिगेड को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
इस पर लोगों ने खुद ही आग बुझाने के लिए रेत व पानी की बाल्टी फेंककर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एलएलबी के स्टूडेंट् निखिल का हाथ भी झुलस गया। वहीं, एफएसओ अबुल अब्बास हुसैन ने बताया कि कोतवाली से अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली थी।
संबंधित नंबर पर फोन किया गया तो उन्होंने बताया कि आग बुझ गई है। इसलिए यूनिट को यहां से नहीं भेजा गया।