{"_id":"5bf9b21bbdec2241c76920d3","slug":"11543090715-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहल्ले में रहने वाले ने कराई थी दुकानदार के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहल्ले में रहने वाले ने कराई थी दुकानदार के घर चोरी
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ले में रहने वाले युवक ने कराई थी चोरी
साहिबाबाद। पसौंडा में 18 नवंबर को दुकानदार के घर हुई करीब चार लाख की चोरी का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक ने ही यह वारदात की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर जेवरात और 83 हजार रुपये बरामद किए हैं।
साहिबाबाद सीओ डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात पीआरवी-4778 पर हेड कांस्टेबल किरनचंद और संजय कुमार पसौंडा में गश्त कर रहे थे, तभी उन्होंने एक संदिग्ध युवक को आते देखकर पूछताछ के लिए रोका। युवक घबरा गया। शक होते ही पुलिसकर्मी उसे हिरासत में लेकर पुलिस चौकी पर आ गए। पकड़े गए युवक ने 18 नवंबर को पसौंडा निवासी दुकानदार कल्लन के घर हुई चोरी करने की बात कबूल की। सीओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तौहिद निवासी पसौंडा साहिबाबाद है। उसकी निशानदेही पर पीआरवी ने इकबाल कालोनी के ही एक गड्ढे से एक हार, एक हसुली, एक जोड़ी पाजेब, एक लॉकेट, दो अंगूठी और 83 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस अब तौहिद के साथ जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश कर रही है।