{"_id":"5b2ceae54f1c1bf76e8b98d8","slug":"11529670373-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से चेन- युवक से लूटा मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से चेन- युवक से लूटा मोबाइल
Updated Fri, 22 Jun 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से चेन- युवक से लूटा मोबाइल
साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार देर रात वैशाली सेक्टर-तीन में एक महिला से सोने की चेन लूट ली। पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। वहीं वसुंधरा में बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी कंपनी कर्मी से मोबाइल लूट लिया। दोनों मामले में पीड़ितों ने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वैशाली सेक्टर-तीन की एपैक्स सोसायटी में मीना गर्ग परिवार के साथ रहती है। उनके बेटे सर्वेश गर्ग ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह मां पास की सोसायटी से घर लौट रही थीं। सड़क पार करने के दौरान पीछे से काली बाइक पर आए दो बदमाशों ने उनके गले से चेन लूट ली। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने मास्क पहना हुआ था। अंधेरा होने के चलते वह बाइक का नंबर नहीं देख सकीं। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत की है। वहीं, वसुंधरा निवासी करुणा शंकर निजी कंपनी में काम करते हैं। बुधवार रात को 11 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर वह बात करते हुए घर की ओर बढ़ रहे थे। पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।