फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पर्स में निकले महज 390 रुपये तो लुटेरों ने ठेकेदार को पीटा

पर्स में निकले महज 390 रुपये तो लुटेरों ने ठेकेदार को पीटा

Tue, 16 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
पर्स में निकले महज 390 रुपये तो लुटेरों ने ठेकेदार को पीटा

विज्ञापन
- मारपीट कर एटीएम कार्ड और पासवर्ड पूछकर हुए फरार

साहिबाबाद। लिंक रोड थानाक्षेत्र के कड़कड़ मॉडल गांव में शनिवार देर रात चार बदमाशों ने एक सिविल ठेकेदार से पर्स लूट लिया। पर्स में महज 390 रुपये निकलने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पासवर्ड पूछकर एटीएम कार्ड लेकर भाग गए। पीड़ित ने सोमवार सुबह थाने में तहरीर दी।

कड़कड़ मॉडल गांव में राजेंद्र कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र की साइट फॉर की एक कंपनी में ठेकेदारी का काम करते हैं। शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे राजेंद्र चलती बाइक से जा गिरे। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक बदमाश ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। 390 रुपये निकलने पर बदमाश आग बबूला हो गए और उन्होंने फिर से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश एटीएम कार्ड और पासवर्ड लेकर फरार हो गए। राजेंद्र कुमार ने गलत पिन नंबर बता दिया। इसके बाद उन्होंने बैंक के कस्टमर केयर को फोन कर एटीएम कार्ड ब्लॉक करा दिया। इससे बदमाश उनके खाते से रुपये नहीं निकाल सके। एसएसआई अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed