फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   साइड स्टोरी : पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी -Ghaziabad city

साइड स्टोरी : पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी -Ghaziabad city

Sun, 26 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
साइड स्टोरी : पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी -Ghaziabad city
जांच के बाद सामने आएगी वीडियो की हकीकत
विज्ञापन

साहिबाबाद।
शहीदनगर क्षेत्र निकाली गई बाइक रैली में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी के वायरल हुए वीडियो की सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी। साहिबाबाद पुलिस लैब में इसकी जांच कराएगी। फिलहाल इस वीडियो से क्षेत्र में तनाव बन गया है। माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। उधर, महिला प्रत्याशी के पति ने विपक्षी प्रत्याशियों पर उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया है।

बाइक रैली के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों वाली वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर वार्ड में चुनावी माहौल गरमा गया है। इस वीडियो में 25-30 बाइक पर सवार एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हाथों में पार्टी और तिरंगा झंडा लिए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की आवाज भी आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के एक प्रत्याशी ने साहिबाबाद थाने में इसकी शिकायत की है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह का कहना है कि प्रत्याशी के पति से पूछताछ की गई है। पूछताछ में पता चला कि वीडियो में प्रत्याशी के पति के नाम के और जीशान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। नारे की आवाज स्पष्ट न होने के कारण लोग पाकिस्तान जिंदाबाद समझ बैठे। वीडियो में युवक राष्ट्रीय ध्वज भी हाथों में लिये दिखाई दे रहे हैं। प्रथम दृष्टया मामला वीडियो से छेड़छाड़ का लग रहा है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। वहीं प्रत्याशी के पति ने विपक्षियों पर साजिश के तहत फंसाए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह हिंदुस्तानी हैं। उनकी रैली में देश विरोधी नारे लगाए जाते तो युवक तिरंगा लेकर क्यों चलते। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed