फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कार बरामद
फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाने वाले दो पकड़े
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने शनिवार को फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाकर वाहनों की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे दो कारें और बर्तन बरामद हुए हैं। गिरोह के सदस्य ‘मूव माई कार’ रजिस्ट्रेशन साइट व एप पर जाकर फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर ग्राहकों से संपर्क बनाते थे। दूसरे स्थानों पर भेजने के दौरान बीच में ही वाहन गायब कर देते थे।

सीओ नगर द्वितीय आतिश कुमार ने बताया कि ‘मूव माई कार’ साइट व एप से फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह के दो सदस्य मुकेश निवासी शुदर्दावास थाना बहेल जिला भिवानी हरियाणा, सुरेंद्र निवासी बलकरा थाना सदर जिला चरखी दादरी हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ‘मूव माई कार’ रजिस्ट्रेशन साइट पर फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर ग्राहकों से संपर्क बनाकर उनकी गाड़ियों केेफर्जी दस्तावेज तैयार कराकर वाहनों को लोगों से ठगी करके हरियाणा ले जाते थे। आरोपियों ने बताया कि ‘मूव माई कार’ में फर्जी कागजात व बिल लगाकर अग्रवाल ट्रांसपोर्ट के नाम से रजिस्ट्रेशन करा लिया। कोरियर के बहाने आरोपियों ने राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर मणिक चंद निगम बेटे की शादी में आई-20 कार मिली थी। उनका बेटा प्रदीप छत्तीसगढ़ एनटीपीसी में कार्यरत है। 10 हजार रुपये में कार भेजना तय हुआ। दो दिसंबर तक कार नहीं पहुंची तो सिहानी गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी ओर, राकेश की कार कोलकाता भेजनी थी। दोनों कारेें गायब कर दी गईं। कोतवाली प्रभारी सिहानी गेट संजय पांडेय ने दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से कार केसाथ अन्य काम सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed