फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रैक्टर-ऑटो की भिड़ंत में महिला समेत तीन की मौत, दो घायल

ट्रैक्टर-ऑटो की भिड़ंत में महिला समेत तीन की मौत, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ऑटो की भिड़ंत में महिला समेत तीन की मौत, दो घायल
हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, दो घायल
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की चिरौड़ी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे ईंटों से भरे ट्रैक्टर और ऑटो की भिड़ंत हो गई। महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
जानकारी के अनुसार, चिरौड़ी गांव में रहने वाले नईम ऑटो चलाने का काम करते हैं। वह बुधवार दोपहर बंथला से सवारी बैठाकर सिरोली गांव की तरफ जा रहे थे। ऑटो में बुलंदशहर की रहने वाली बबीता (45), उनके साथ आए बेटे के साले अनुराग (16), चिरौड़ी गांव निवासी प्रदीप और सिरौली गांव निवासी संजय बैठे थे। चिरौड़ी गांव पहुंचते ही सामने से आ रहे ईंटों से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया। उसमें सभी सवारी दब गई। आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑटो चालक नईम की मौत हो गई। जबकि बबीता और अनुराग की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं प्रदीप और संजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोनी सीओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि मृतक महिला के परिवार को सूचना दे दी गई है। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


कई फीट दूर जाकर गिरा ऑटो
लोगों के अनुसार, ऑटो और ट्रैक्टर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो कई फुट उछलता हुआ दूर जाकर गिरा था। तेज रफ्तार्र इंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली भी पलट गई। ट्राली में रखी सारी ईंटें सड़कों पर बिखर गई। इस दौरान जाम लग गया। पुलिस ने हादसे के बाद लोगों की मदद र्से इंटों को खाली प्लॉट में डलवा दिया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल पहले भी हुआ था संजय का एक्सीडेंट
चिरौड़ी गांव में सड़क हादसे में घायल हुए संजय के भाई बबली ने बताया कि संजय का करीब 15 साल पहले भी बंथला फ्लाईओवर के पास एक्सीडेंट हुआ था। जिसमें उनका एक पैर पूरी तरह खराब हो गया था। एक्सीडेंट के कई महीने तक वह अस्पताल में भर्ती रहे थे। उन्होंने बताया कि अपाहिज होने के चलते उन्होंने शादी नहीं की। हादसे के बाद वह मां प्रसंदी देवी और तीन भाइयों की देखरेख में रह रहे हैं। अब यह दूसरी दुर्घटना हो गई जिसमें उन्हें कई जगह चोट लगी है।


चिरौड़ी में खरीदे प्लॉट की किश्त देने आई थी बबीता
जानकारी के अनुसार, बबीता ने कुछ समय पहले चिरौड़ी गांव में 25 गज का प्लॉट खरीदा था। बुधवार को वह अपने बेटे के साले अनुराग के साथ गांव में प्लाट की किश्त देने आई थी। महिला ने चिरौड़ी जाने के लिए बंथला से ऑटो लिया था, लेकिन किश्त देने से पहले ही सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed