{"_id":"5cdc73e1bdec22073c2c7ce5","slug":"101557951457-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस कर्मी से अभद्रता करने पर दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला पुलिस कर्मी से अभद्रता करने पर दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिसकर्मी से की अभद्रता, दो युवक गिरफ्तार
साहिबाबाद। एनएच-9 पर कार सवार युवकों द्वारा महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता की गई। महिला पुलिसकर्मी ने अपने अन्य साथियों की मदद से दोनों युवकों को पकड़ लिया।
एनएच-9 पर महिला पुलिसकर्मी तैनात हैं। वह अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी बीच एक कार चालक ने चौराहे के बीच में कार रोक दी। महिला पुलिसकर्मी ने कार सवार दो युवकों को कार आगे बढ़ाने के लिए कहा तो वह उनके साथ बदतमीजी करने लगे। इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी भी आ गए। जिसके बाद दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ धक्कामुक्की की। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान विजय नगर के रहने वाले चंद्रपाल और अवधेश कुमार सिंह के रूप में की गई है।