{"_id":"5c5358ddbdec22739950c111","slug":"101548966109-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में पढ़ रही एलएलबी की छात्रा से हाइवे पर अभद्रता-छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंबई में पढ़ रही एलएलबी की छात्रा से हाइवे पर अभद्रता-छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में पढ़ रही एलएलबी की छात्रा से हाइवे पर अभद्रता
गाजियाबाद। मुंबई यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से राजनगर एक्सटेंशन चौक के पास कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। आरोप है कि कार पर भाजयुमो का स्टीकर लगा देख पुलिसकर्मी भी बिना कार्रवाई किए लौट गए। बृहस्पतिवार को छात्रा अपनी एक सहेली के साथ सिहानी गेट थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
मोदीनगर की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती मुंबई यूनिवर्सिटी से एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। छात्रा के मुताबिक बीती 28 जनवरी की रात वह मुंबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी। पिता व भाई उसे एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे। वहां से वह खुद कार को चलाकर घर जा रही थी। मेरठ रोड पर राजनगर एक्सटेंशन चौक के पास स्कॉर्पियो कार तेजी से सायरन बजाते हुए आई, उन्होंने एंबुलेंस समझ साइड दे दी। कार पर पीछे की ओर भाजपा युवा मोर्चा लिखा था। इसके बाद उसने कार को आगे निकाल लिया। कार सवार युवकों ने फिर हूटर बजाते हुए उससे आगे निकल गए। छात्रा ने दोबारा अपनी कार उनसे आगे ले जाने का प्रयास किया तो युवकों को बुरा लग गया। युवकों ने ओवरटेक कर छात्रा की कार रुकवा लिया और शीशे पर हाथ मारते हुए बाहर निकलने को कहा। छात्रा नीचे उतरी तो युवकों ने उससे अभद्रता की। छात्रा ने डॉयल-100 पर पुलिस को सूचना दी तो पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवकों से पूछताछ की। छात्रा का आरोप है कि कार पर भाजपा युवा मोर्चा लिखा होने के चलते पुलिसकर्मी बिना कार्रवाई किए वहां से चले गए। छात्रा भी अपने भाई व पिता के साथ मोदीनगर घर चली गई। बृहस्पतिवार को छात्रा अपनी मेरठ निवासी सहेली के साथ सिहानी गेट थाने पहुंचीं। उन्होंने युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई अशोक उपाध्याय का कहना है कि संबंधित चौकी इंचार्ज को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। नंबर के आधार पर कार को ट्रेस किया जा रहा है।