{"_id":"5a25a3af4f1c1baf678bfbff","slug":"101512416175-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से लड़ाई हुई तो भाई ने फंदा लगाकर जान दी-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से लड़ाई हुई तो भाई ने फंदा लगाकर जान दी-Ghaziabad city
Updated Tue, 05 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहन से झगड़े के बाद नौवीं के छात्र ने लगाया फंदा
गाजियाबाद। बहन से झगड़े के बाद नौंवी कक्षा के एक छात्र ने सोमवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त बहन ट्यूशन पढ़ने गई थी। काफी देर तक गायब रहने के बाद परिजनों ने तलाश की तो छात्र के फंदा लगाने की जानकारी हुई।
सुनील कुमार सिहानी थाना क्षेत्र के विश्वास नगर में रहते हैं। मूलरूप से बलजीत गढ़ी सादाबाद, हाथरस के रहने वाले सुनील फिलहाल सेंट जोसेफ अस्पताल में काम करते हैं। उनका बेटा आलोक कुमार (14) नौंवी कक्षा में जबकि बेटी गौरी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस के मुताबिक आलोक की मौसी की लड़की रजनी भी उनके घर पर आई हुई है। सोमवार शाम किसी बात को लेकर भाई-बहन में झगड़ा हो गया। बीच-बचाव होने के बाद झगड़ा शांत हो गया और बहन पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने चली गई। आलोक और उसकी मौसेरी बहन अन्य परिजनों में साथ घर में ही थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आलोक नाराज होकर ऊपर कमरे में चला गया। करीब आधे घंटे तक उसके दिखाई नहीं देने पर मौसेरी बहन ऊपर कमरे में गई तो आलोक का शव चुन्नी से बने फंदे से लटका हुआ था। वह चिल्लाई तो परिजन भी कमरे में पहुंचे और आलोक को नीचे उतारा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।