फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   21 मारुती कारों से बैट्री ले उड़े चोर

21 मारुती कारों से बैट्री ले उड़े चोर

Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
21 मारुती कारों से बैट्री ले उड़े चोर
21 कारों से बैट्री ले उड़े चोर
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर तीन की रचना कालोनी में रविवार रात चोरों ने मारुति की 21 कारों से बैट्री चोरी कर ली। सुबह सफाई करने आए युवक ने कार का बोनट खुला देखकर चोरी की जानकारी हुई। घटना वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज दो चोर दिख रहे हैं।

वैशाली सेक्टर-तीन की रचना कालोनी में लोग अपनी कारें घर के सामने सड़क के किनारे खड़ी करते हैं। आरके त्यागी ने बताया कि सोमवार सुबह सफाई करने आए युवक ने कारों का बोनट खुला देखकर सूचना दी।
विज्ञापन


वह कार के पास पहुंचे तो देखा कि उसकी बैट्री गायब थी। इस बीच कालोनी के बृज मोहन, हिमांशु गोयल, अनूप, ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी कार से भी बैट्री गायब है। जांच में पता चला कि 21 कार से बैट्री चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि जिन 21 कार से बैट्री चोरी की गई हैं, वह सभी मारुति की हैं। उन कारों के आसपास अन्य कंपनियों की कार भी खड़ी थीं, लेकिन चोरों ने उन्हें निशाना नहीं बनाया।

एसएचओ सुशील कुमार दुबे का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एक मकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो चोर दिखाई दिए हैं।

दोनों चोर रात में 2.18 बजे टार्च की रोशनी से कारों के आसपास घूमते दिख रहे हैं। पुलिस ने उस फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि कालोनी में दो ही रास्ते हैं। एक अंसल प्लाजा और दूसरा शॉप्रिक्स मॉल की ओर जाता है। दोनों पर गेट लगे हैं, जो हर समय खुले रहते हैं। गेट पर दो साल से सुरक्षा गार्ड नहीं है।

लोगों का कहना है कि चोरों को 21 कार से बैटरी चोरी करने में करीब एक-डेढ़ घंटे लगा होगा। यदि पुलिस एक बार भी कालोनी में गश्त करने आती तो इतनी संख्या में बैट्री ले जा रहे चोर पकड़ में आ जाते।


लोगों ने बताया कि कालोनी के कई लोग बाहर गए हुए हैं। उनकी कारें खड़ी हैं, हो सकता है कि उनमें से भी बैटरी चोरी हुई हो। लोगों ने पुलिस से कालोनी में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed