फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crime

Ghaziabad News: टीएचए में युवती समेत पांच लोगों से 9.02 लाख की साइबर ठगी की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime
साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन एरिया (टीएचए) के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में साइबर ठगी के पांच मामले सामने आए हैं। ठगों ने इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली गरिमा मौर्य से 3.18 लाख, मयंक अहूजा से 20015 रुपये, साहिबाबाद के प्रतीक शर्मा से 98000 और टीलामोड़ निवासी दीपक जे सिन्हा से 3,16,994 रुपये व रिजवान सिद्दीकी से 1.49 लाख रुपये की ठगी की। इन सभी मामलों में पुलिस ने पांच जुलाई की रात मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल को भेज दिए हैं। वहीं, पुलिस व सामाजिक तौर पर लगातार जागरूकता अभियान चलने के बाद भी साइबर ठग अपने मंसूबों में कामयाब होते जा रहे हैं। साइबर सेल की जांच में भी अभी तक साइबर ठगी करने वालों की गिरफ्तारी का प्रतिशत न के बराबर है।
विज्ञापन


ऑनलाइन टास्क देकर ठगे 3.18 लाख
इंदिरापुरम थानाक्षेत्र की रहने वाली गरिमा मौर्य ने दर्ज मुकदमे में पुलिस को बताया कि 27 मई 2025 को उन्हें टेलीग्राम पर एक मैसेज मिला था। उसमें ऑनलाइन टास्क पूरा कर रुपये कमाने का झांसा दिया गया। घर बैठे रुपये कमाने के लालच में आकर उन्होंने हामी भर दी। 27 और 28 मई को साइबर ठगों ने उनका भरोसा जीतने के लिए 15840 रुपये उनके खाते में भेजे। इसके साथ-साथ उनसे टास्क के नाम पर करीब 3.18 लाख रुपये ऐंठ लिए। 29 मई को जब उन्हें ठगी का अहसास हुआ तब उन्होंने परिवार को बताकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

ई-कॉमर्स कंपनी के प्रचार-प्रसार के नाम पर 20 हजार ठगे
इंदिरापुरम क्षेत्र के ज्ञानखंड दो निवासी प्रतीक अहूजा ने दर्ज मुकदमे में बताया कि छह जून को उन्होंने फेसबुक पर मेट्रिक्स ई-कॉमर्स एजेंसी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में ऑनलाइन कार्य में प्रचार-प्रसार कर अच्छी कमाई का झांसा दिया गया था। उन्होंने काम शुरू किया इसके बाद उन्होंने अलग-अलग चार्ज के नाम पर ठगों को रकम दी। करीब तीन बार में साइबर ठगों ने उनसे दो दिन में 20015 रुपये की ठगी कर ली। पांच जुलाई की रात पुलिस ने उनका मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉल पर ऑल द बेस्ट बोलकर खाते से निकाले 1.49 लाख
टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसोंडा स्थित अली प्रेम गार्डन निवासी रिजवान सिद्दीकी ने दर्ज मुकदमे में बताया कि 11 जून को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई थी। पहली बार में बात करने वाले ने उनसे कहा कि उनकी कॉल ट्रेस हो रही है। कुछ देर बाद दूसरी कॉल आई है और तब आरोपी ने उन्हें ऑल द बेस्ट कहा और उनके बैंक खाते से कई बार में 1.49 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर सेल से की। इसके बाद पुलिस ने पांच जुलाई को मुकदमा दर्ज किया।
ऑर्डर रिटर्न के बहाने खाते से उड़ाए 3.16 लाख
टीलामोड़ के शालीमार सिटी निवासी दीपक जे सिन्हा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग कर कुछ सामान मंगाया था। ऑर्डर उनके पुराने पते पर पहुंचा था। जब उन्होंने डिलीवरी बॉय से उस पते पर डिलीवरी के लिए मना किया तब उसने ऑर्डर कैंसल करने की बात कही। इस पर उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन किया। फोन पर बात करने वाले ने उन्हें काफी देर तक कॉल पर रखा। इस दौरान उनके बैंक खाते से कुछ रकम कट गई। जब उन्होंने रकम रिटर्न करने की बात कही तब ठग ने उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा। ओटीपी पता चलते ही आरोपी ने छह बार में उनके बैंक खाते से 3,16,994 रुपये निकाल लिए।

यूपीआई एप के जरिए खाते से निकाले 98 हजार
साहिबाबाद थानाक्षेत्र के वृंदावन गार्डन निवासी प्रतीक शर्मा ने पुलिस को बताया कि जून माह में बैंक खाते से 98 हजार रुपये कटने का मैसेज आया था। उन्होंने जब जांच व बैंक में पूछताछ की तब पता चला कि पूरी रकम उनके यूपीआई एप के जरिए स्थांतरित हुई थी। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर हेल्पलाइन में की। साइबर हेल्पलाइन से मामला थाना पुलिस को भेजा गया। इसके बाद पांच जुलाई की रात मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।


डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि साइबर ठगी के जो भी मामले हाल-फिलहाल में सामने आए हैं, उन सभी में साइबर सेल की शुरुआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। साइबर विशेषज्ञों की टीम छाबीन कर रही है। जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उन सभी की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article