{"_id":"6af36f5437a8d3428d099091","slug":"cricket-heroes-defeated-ghaziabad-warriors-shahibabad-news-c-30-gbd1036-1019260-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रिकेट हीरोज ने गाजियाबाद वॉरियर्स को 156 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रिकेट हीरोज ने गाजियाबाद वॉरियर्स को 156 रन से हराया
विज्ञापन
गाजियाबाद। ट्राइडेंट 2.0 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए 20 ओवर के मुकाबले में क्रिकेट हीरोज ने गाजियाबाद वॉरियर्स को 156 रन से हरा दिया। क्रिकेट हीरोज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 260 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गाजियाबाद वॉरियर्स की पूरी टीम 12.1 ओवर में 104 रन पर सिमट गई।
टॉस जीतकर क्रिकेट हीरोज ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 260 रन बना डाले। इस दौरान टीम ने लगातार बड़े शॉट लगाकर स्कोर को 250 रन के पार पहुंचाया और गाजियाबाद वॉरियर्स के सामने 261 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजियाबाद वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। बल्लेबाज क्रिकेट हीरोज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 12.1 ओवर में 104 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इसके साथ ही क्रिकेट हीरोज ने मुकाबला 156 रन से अपने नाम कर लिया।