फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   CREDAI demands lifting of ban on construction

Ghaziabad News: क्रेडाई ने की निर्माण से प्रतिबंध हटाने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
CREDAI demands lifting of ban on construction
गाजियाबाद। क्रेडाई ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से ग्रैप 3 और 4 हटाने की मांग की है। क्रेडाई के अध्यक्ष व गौर ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ और क्रेडाई एनसीआर के सचिव गौरव गुप्ता ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि प्रतिबंध होने से घर खरीदारों को डिलीवरी देने में देरी हो रही है। वहीं, श्रमिक भी पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि 13000 से अधिक रियल एस्टेट कारोबारी और सदस्यों के साथ क्रेडाई का एनसीआर चैप्टर है। 21 राज्यों और 230 शहर चैप्टरों में फैला हुआ है। ग्रैप तीन और चार का प्रतिबंध लगने से दिल्ली-एनसीआर में निर्माण गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इससे राष्ट्र की संपत्ति को सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। घर खरीदारों को फ्लैट का कब्जा मिलने में देरी हो रही है। क्रेडाई ने आयोग से अनुरोध किया है कि दिवाली के बाद एक्यूआई 400 से कम है और इसलिए उपरोक्त दिशा निर्देशों के अनुसार ग्रैप 3 और ग्रैप 4 का प्रतिबंध हटाए जाने योग्य है। सभी एहतियाती उपायों के साथ निर्माण गतिविधियां शुरू कराई जा सकती हैं। रियल एस्टेट में संगठित क्षेत्र निर्धारित सभी निर्देशों का पालन करता है जैसे एंटी-स्मॉग गन की स्थापना, नवोदित सामग्री को ढंकना, नियमित छिड़काव। मास्क पहनना आदि। उद्योग को हो रहे भारी नुकसान और देरी को देखते हुए ग्रैप 3 और ग्रैप 4 के तहत प्रतिबंध बिना किसी देरी के हटा दिए जाएं। ताकि कार्य प्रारंभ किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed