फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   crackers are recoverd by administration

प्रशासन ने घरों से बरामद किए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
crackers are recoverd by administration
प्रशासन ने घरों से बरामद किए 80 लाख के पटाखे
विज्ञापन

लोनी। प्रशासन ने बुधवार को फर्रूखनगर गांव में छापा मारकर 80 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए। कारोबारियों ने इन पटाखों को घरों में दीवान और बेड के अंदर छिपा रखा था। छापेमारी से अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने बरामद पटाखों को एक गहरे गड्ढे में दबवाकर नष्ट कर दिया।
लोनी एसडीएम प्रशांत तिवारी ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि फर्रूखनगर गांव व आस पास के क्षेत्रों में लोग घरों में बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा फैक्टियां चला रहे हैं। बुधवार शाम तहसीलदार प्रकाश सिंह, सीओ लोनी राजकुमार पांडेय, सीओ साहिबाबाद, एसएचओ लोनी बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने भारी पुलिसबल के साथ फर्रूखनगर गांव में छापा मारा और घरों की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान घरों में लोग अवैध तरीके से पटाखे बनाते मिले। छापे में एक दर्जन से अधिक घरों से करीब 15 ट्रैक्टर अवैध पटाखे बरामद हुए। एसडीएम ने बताया कि बरामद पटाखों की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन

-घरों से पटाखा बनाने की सामग्री भी बरामद
एसडीएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घरों में दीवान, बेडों के अंदर से भारी मात्रा में पटाखे बनाने वाली पोटाश, सल्फर, गंधक एवं अन्य सामग्री बरामद की है। ये लोग घरों में ही अवैध तरीके से पटाखे बनाकर बेचते थे। बरामद लाखों रुपये के पटाखों को प्रशासन ने एक गहरे गड्ढे में दबवाकर पानी डालकर नष्ट करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed