{"_id":"69a0a4ad3c4d87911a0a7251","slug":"cows-are-being-monitored-from-vikas-bhawan-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-832053-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विकास भवन से हो रही है गायों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विकास भवन से हो रही है गायों की निगरानी
विज्ञापन
गाजियाबाद। गायों को समय पर चारा दिया गया है या नहीं, उनको समय पर चिकित्सा सेवा मिल रही है या नहीं। गायों की देखभाल में कोई लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है, इसकी निगरानी विकास भवन से की जा रही है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में इसका कंट्रोल रूम तैयार किया गया है। खुद पशु चिकित्सा अधिकारी इसकी निगरानी करते हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी पांडे ने बताया कि जिले के सभी 24 गोशालाओं में कुल 119 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे पशुओं की चौबीस घंटे निगरानी संभव हो सकेगी। इस प्रणाली में अत्याधुनिक नाइट-विजन कैमरे भी लगाए गए हैं। इससे गोशालाओं के उचित रखरखाव को सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कई बार गोशालाओं में पशुओं की अनदेखी, समय पर भोजन न देने और बीमार पशुओं की देखभाल न होने की शिकायतें आती रहती थीं। शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था की गई है।