फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   cousin brother killed man in Garhmukteshwar

मामूली कहासुनी में व्यक्ति को ममेरे भाई ने ही मारी गोली, हत्यारे की तलाश में पुलिस

Thu, 30 Apr 2020 11:39 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 Apr 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
cousin brother killed man in Garhmukteshwar
बंदूक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पेक्सेल्स

गांव बदरखा में मामूली कहासुनी के दौरान ममेरे भाई ने व्यक्ति को गोली मार दी। जिसकी अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज फरार आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। 

विज्ञापन


गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी आलमगीर (करीब 47 वर्ष) का अपने ममेरे भाई अजमत और उसके परिवार से काफी समय से विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


बुधवार की देर शाम आलमगीर के भांजे शाहरुख और अजमत का गांव के जंगल में स्थित खेतों पर फसल की कटाई के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। लेकिन ग्रामीणों के हस्तक्षेप के चलते उस समय मामला शांत हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की दोपहर आलमगीर का भांजा शाहरुख बाइक लेकर खेतों से लौट रहा था, रास्ते में उसकी बाइक की साइड अजमत की बाइक से लग गई। जिसे लेकर एक बार फिर दोनों में विवाद होने के बाद मारपीट भी हो गई। जिसके बाद अजमत अपने घर चला गया।

थोड़ी देर बाद अपने भाई हसमत के साथ तमंचा लेकर आलमगीर के घर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। उसके हाथ में तमंचा देखकर शाहरुख भयभीत होकर घर में घुस गया। 

इतनी देर में खेतों से लौट रहा आलमगीर भी साइकिल से मौके पर पहुंच गया। गुस्साए अजमत ने आलमगीर पर ही तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली आलमगीर के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद आरोपी और उसके परिजन मौके से भाग निकले। वहीं घायल को उसके परिजनों ने गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वहीं सूचना के बाद पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतक के भांजे शाहरुख ने अजमत और हसमत को नामजद करते हुए तहरीर दी है।

कोतवाली प्रभारी राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करते हुए हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed