फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Cousin and cousin brothers die in a collision with a dumper

Ghaziabad News: डंपर की टक्कर से ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cousin and cousin brothers die in a collision with a dumper
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र के पचायरा पुश्ता मार्ग पर रविवार दोपहर करीब दो बजे डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए शरीफ उर्फ शैफू (32) और उनके ममेरे भाई आरिफ (24) दोनों ही बदरपुर गांव के रहने वाले थे। ट्रॉनिका सिटी से गांव की तरफ जा रहे थे। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए शव को घर ले गए। पुलिस की समझाइश भी काम नहीं आई।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि रविवार को शरीफ उर्फ शैफू और आरिफ बाइक पर गांव जा रहे थे। पचायरा पुश्ता मार्ग पर पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों के परिजन शव को लेकर घर चले गए। पुलिस देर शाम तक पोस्टमार्टम कराने की जुगत में लगी रही लेकिन परिवार वाले इसके लिए नहीं माने। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि घटना स्थल से कुछ दूरी पर लगे कैमरों व रास्तों के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed