फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple found in compromising position in restaurant Hindu organisation activists beat up boy

UP: रेस्तरां में आपत्तिजनक स्थिति में मिला प्रेमी युगल, हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लड़के को पीटा; Video

Mon, 29 Dec 2025 10:51 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 29 Dec 2025 10:51 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक मिनट 36 सेकेंड का वायरल हुआ। वायरल वीडियो में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता एक रेस्तरां के कैबिन में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर हंगामा करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Couple found in compromising position in restaurant Hindu organisation activists beat up boy
युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने यूपी के मोदीनगर के निवाड़ी रोड स्थित एक पिज्जा रेस्तरां के कैबिन में प्रेमी युगल बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में हंगामा किया और प्रेमी की पिटाई की। घटना कुछ समय पुरानी बताई जा रही है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक मिनट 36 सेकेंड का वायरल हुआ। वायरल वीडियो में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता एक रेस्तरां के कैबिन में प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर हंगामा करते दिख रहे हैं। वीडियो में युवती अर्द्धनग्न अवस्था में दिख रही है और युवक भी कपड़े पहनता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित कार्यकर्ता युवक की पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो देखकर लोग प्रेमी युगल के साथ साथ हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं पर तीखी टिप्पणी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि वीडियो मोदीनगर के निवाड़ी रोड स्थित एक पिज्जा रेस्तरां का है। वीडियो कुछ समय पुराना है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed