फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple embezzled Rs 7.50 lakh from house deal

Ghaziabad News: मकान का सौदा कर 7.50 लाख रुपये हड़पे, दंपति पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Couple embezzled Rs 7.50 lakh from house deal
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र के अर्थला स्थित संजय कॉलोनी में मनिहार मोहल्ला निवासी मोहम्मद फिरोज ने कॉलोनी के ही रहने वाले फारुख और उनकी पत्नी जाहिला परवीन के खिलाफ 7.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि मकान का सौदा करके दंपति ने उनसे रुपये तो ले लिए, लेकिन मकान की रजिस्ट्री नहीं की। आरोपी दंपति ने उल्टा पीड़ित के खिलाफ ही चेक बाउंस का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में मोहम्मद फिरोज ने बताया कि 15 जून 2022 को उन्होंने दंपति से 22 वर्ग गज में बने मकान के प्रथम तल का सौदा 7.50 लाख रुपये में किया था। बयाना के रूप में उन्होंने दो लाख रुपये फारुख के बैंक खाते में और 50 हजार रुपये जाहिला परवीन के खाते में भेज दिए थे। बकाया 4.50 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय पर देने थे। आरोप है कि बकाया रकम का चेक लेकर दंपति बिना रजिस्ट्री किए ही भाग गए। कुछ दिन बाद समझौता हुआ और बकाया रकम नकद देने और चेक वापस दिए जाने की बात पर सहमति बनी। इस पर उन्होंने 4.50 लाख रुपये नकद दिए, लेकिन आरोपी दंपति ने चेक वापस नहीं किया। आरोपी ने चेक को भुगतान के लिए बैंक में जमा कर उनके खिलाफ चेक बाउंस होने का केस दर्ज करा दिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जल्द ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed