फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Couple assaulted after hitting car

Ghaziabad News: कार में टक्कर मारने के बाद दंपती से की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Couple assaulted after hitting car
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के रहीसपुर में रहने वाले अमित कुमार शर्मा की कार में तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार उनकी काफी दूर जाकर दीवार से टकरा गई। आरोप है कि विरोध करने पर कार सवारों ने उनके व उनकी पत्नी से अभद्रता करते हुए मारपीट की। हादसे में बेटे के गुम चोट आई हैं। मामले में उन्होंने मधुबन बापूधाम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अमित कुमार शर्मा ने बताया कि 18 अक्तूबर को वह पत्नी और बेटे के साथ कार से रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह गली से बाहर निकले तो तेज रफ्तार में आई कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी कार सड़क के दूसरी और दीवार से जा टकराई। उन्होंने उतरकर विरोध किया तो कार सवार उनके साथ अभद्रता करने लगे। पत्नी ने आरोपियों की कार की फोटो खींची तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed