फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Counterfeit goods of a well-known company recovered in large quantities

Ghaziabad News: भारी मात्रा में नामी कंपनी का नकली माल बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Counterfeit goods of a well-known company recovered in large quantities
गाजियाबाद। नामी कंपनी के जांच अधिकारी ने पुलिस के साथ सिहानी गेट थाना क्षेत्र के जी-ब्लाक नेहरू नगर कालोनी स्थित एक मकान से भारी मात्रा में नकली माल पकड़ा है। मकान से खाली बोतल, स्टीकर आदि सामान बरामद हुआ है। जांच अधिकारी ने एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा कंजूमर प्रोडेक्ट लिमिटेड, दी प्रोक्टर गमबल कंपनी, रेसीकीट, बेनकिसर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और मेरिको लिमिटेड की ओर से मनीष गुप्ता सिहानी गेट थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी कंपनियों के जांच अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस से नेहरू नगर स्थित एक मकान में उनकी कंपनियों का नकली माल बनाए जाने की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस टीम उनकेसाथ मौकेपर पहुंची। टीम ने मकान में छापा मारा। मकान मेंं मिली महिला ने पुलिस को बताया कि एक कमरा दो दिन पूर्व सुनील राणा ने किराये पर लिया था। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कमरे से २० बोरे माल जिसमें १८१० पीास मारिको जैसमीन आयल, इसकी २१६० खाली बोतल और १३४२० स्टीकर, ३११० पीस फेवी क्विक, ३२ हैंगर टाटा गोल्ड चाय, १९८० पीस टाटा प्रीमियम चाय, २४१ पीस पेंटीन शैंपू, २१३ हेड एंड शोल्डर, ५४५ हार्पिक, १५०६ पीस खाली १५०० कैप व ३६०० सेट और दो बाल्टी कैमिकल बरामद हुआ। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि मामले में सुनील राणा के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का नंबर, पता नहीं है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed