{"_id":"61ab5389917f1949d14799be","slug":"coronavirus-omicron-terror-ghaziabad-societies-ban-entry-of-those-who-are-not-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का खौफ: गाजियाबाद में बढ़ी सख्ती, टीका लगवाने वालों की ही मिलेगा सोसायटी में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन का खौफ: गाजियाबाद में बढ़ी सख्ती, टीका लगवाने वालों की ही मिलेगा सोसायटी में प्रवेश
Sat, 04 Dec 2021 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 04 Dec 2021 05:10 PM IST
सार
इंदिरापुरम की सोसायटियों में बाहर से आने वालों को एक सप्ताह तक कॉमन एरिया में न जाने की अपील की जा रही है। जिन परिवारों में शादी समारोह होने हैं उन्हें खास ख्याल रखने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के छह दिसंबर से शहर की करीब 300 सोसायटियों में नियमित थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइटेशन का काम आरडब्ल्यूए की ओर से शुरू कर दिया जाएगा। सोसायटी के नोटिस बोर्ड पर उन देशों की सूची चस्पा की जाएगी जिनमें ओमिक्रॉन फैला है। विदेश से आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। 15 दिन के बाद उन लोगों को ही प्रवेश मिलेगा जो टीका लगवा चुके हैं। ये निर्णय आरडब्ल्यूए की प्रशासन के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में लिए गए।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन को लेकर कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की यह बैठक जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में की गई। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन कर्नल टीपी त्यागी ने बताया कि संक्रमित लोगों की जानकारी आरडब्ल्यूए मुख्य विकास अधिकारी को देंगे।
विज्ञापन
तय हुआ कि हिंडन एयरपोर्ट पर कर्नाटक से आने वाली फ्लाइट के यात्रियों की जानकारी एयरपोर्ट अधिकारी प्रशासन और मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। आरडब्ल्यूए फेडरेशन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के सामने सुझाव रखा गया कि लेबर चौक पर श्रमिकों का टीकाकरण कराया जाए।
विज्ञापन
बाहर से आने वाले एक सप्ताह कॉमन एरिया में न जाएं
इंदिरापुरम की सोसायटियों में बाहर से आने वालों को एक सप्ताह तक कॉमन एरिया में न जाने की अपील की जा रही है। जिन परिवारों में शादी समारोह होने हैं उन्हें खास ख्याल रखने को कहा जा रहा है। एक सोसायटी में पिछले दिनों कोरोना के चार मामले मिले थे। बहुत से परिवारों के सदस्य यूरोप, अमेरिका व अन्य देशों में रहते हैं। ऐसे में आरडब्ल्यूए अपनी सोसायटी ग्रुप में संदेश दे रही है कि यदि परिवार का कोई भी सदस्य बाहर से लौटा है तो उसे एक सप्ताह होम क्वारंटीन में रखा जाए। अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक आलोक कुमार ने बताया कि वायरल फीवर होने पर भी लोगों से घर पर रहने की अपील कर रहे हैं।
टीका लगवाने की अपील
सोसायटियों में एक बार फिर से सभी आरडब्ल्यूए स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वैक्सीनेशन शिविर लगवा रहे हैं। सोसायटी में लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि यदि कोई भी रह गया हो तो वह टीका लगवा लें।