फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Coronavirus in Ghaziabad update 7 January 609 cases in last 24 hours, 1771 actives cases in district

कोरोना: गाजियाबाद में एक ही दिन में दोगुना हुआ संक्रमण, 24 घंटे में सामने आए 609 मरीज आए सामने

Fri, 07 Jan 2022 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 07 Jan 2022 02:01 PM IST
सार

संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही गाजियाबाद में सक्रिय मरीजों की संख्या 1771 हो गई है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Ghaziabad update 7 January 609 cases in last 24 hours, 1771 actives cases in district
फाइल फोटो - फोटो : pti

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इनमें गाजियाबाद भी शामिल है जहां एक दिन में मामले दोगुने हो गए हैं। गुरुवार को जिले में 360 मामले आए थे वहीं शुक्रवार को नए संक्रमितों की संख्या बढ़कर 609 हो गई है।

विज्ञापन


बढ़ी हुई संख्या के साथ ही गाजियाबाद में सक्रिय मरीजों की संख्या 1771 हो गई है। संक्रमण बढ़ने के साथ ही जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। एक दिन में 3900 की जगह 5026 लोगों की जांच की जा रही है। गुरुवार को संक्रमण दर बढ़कर 3.81 फीसदी हो गया। ठीक होने की दर 99.93 फीसदी से घटकर 95.14 फीसदी थी, आज इन दोनों में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने गुरुवार को बताया संक्रमण के बारे में अपडेट करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल के अलावा जिले के नक्शे में भी लाल बिंदी लगाकर स्टाफ को जानकारी दी जा रही है। जिस क्षेत्र में संक्रमित मिल रहे हैं, उस क्षेत्र में फोकस टेस्टिंग कराई जा रही है। तेजी से बढ़ रहे संक्त्रस्मण को देखते हुए कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 168 कंटेंनमेंट जोन
स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति पर प्रशासन ने 168 कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। गुरुवार कोे 102 कंटेनमेंट जोन बनाए गए। कंटेनमेंट जोन में भीड़ एकत्र होने पर रोक रहेगी। बिना मास्क घूमने वालों पर जुर्माना लगेगा।

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि कोरोना संक्त्रस्मण बढ़ने के साथ ही अब प्रतिदिन कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे है। तीन दिन में प्रशासन को 135 क्षेत्रों की सूची भेजी गई है। दूसरी लहर में एक हजार कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। संक्त्रस्मण बढ़ने के साथ ही कांटेक्ट ट्रेसिग भी बढ़ा दी गई है। एक संक्त्रस्मित के संपर्क में आने पर 100 लोगों की जांच की जा रही है। होम आइसोलेशन में मरीजों की निगरानी के लिए 78 रैपिड रेस्पांस टीम कार्यरत हैं।


इन क्षेत्रों में बनाया गया कंटेनमेंट जोन
इंदिरापुरम, क्त्रससिंग रिपब्लिक, नेहरूनगर, विजयनगर, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, संजयनगर, गांधीनगर, कविनगर, लोहियानगर, पटेलनगर, शालीमार गार्डन, राजनगर, शास्त्रीनगर, साहिबाबाद, राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र मुख्य है। लोनी और मोदीनगर में भी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed