फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   corona se Jung mein Ghaziabad police ne diye 42 lakh

कोरोना से जंग में गाजियाबाद पुलिस ने दिए 41.89 लाख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
corona se Jung mein Ghaziabad police ne diye 42 lakh
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोविड-19 से चल रही जंग में गाजियाबाद पुलिस ने अपना एक दिन का वेतन (लगभग 42 लाख रुपये) राहत कोष में जमा कराया है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जनपद के सभी पुलिसकर्मियों ने अपनी तनख्वाह में से 1 दिन का वेतन जमा कराया है, जबकि उन्होंने दो दिन का वेतन दिया है।...... एसएसपी का कहना है कि आपदा के समय हर सक्षम व्यक्ति को मदद के लिए आगे आना चाहिए। डीजीपी के निर्देश के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन देने पर सहमति जताई थी। इसी के चलते एक दिन का वेतन काटने के लिए अकाउंटेंट को निर्देशित किया गया था। एसएसपी ने बताया 41 लाख 88 हजार 973 रुपये डीजीपी मुख्यालय के खाते में जमा कराए गए हैं। इनमें सर्वाधिक आरक्षीगण का एक दिन का वेतन 21 लाख 11 हजार 12 रुपये तथा अग्निशमन शाखा के 1 लाख 87 सौ रुपये शामिल हैं।..... लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारा दायित्व : एसएसपी..... एक दिन का वेतन देने के बाद एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने अच्छी तरह से कम से कम वह किया, जो हम कर सकते थे। कई लोगों ने खुद को भी विभिन्न तरीकों से इस लड़ाई में सम्मिलित किया है। यह कदम बेहद सराहनीय है। एसएसपी का कहना है कि महामारी के इस दौर में लोगों को पुलिस से बेहद उम्मीदें हैं। पुलिस का दायित्व है कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed