फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   corona positive walking out of word in ghaziabad

कोरोना पॉजिटिव मरीजों के वार्ड से बाहर घूमने पर मचा हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
corona positive walking out of word in ghaziabad
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के वार्ड से बाहर घूमने पर मचा हड़कंप - पुलिस को सूचना देने के साथ ही मरीजों को दी गई सख्त हिदायत  माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। संजय नगर स्थित कोविड लेवल-2 अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के सुबह आइसोलेशन वार्ड से बाहर आ जाने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी मरीजों को समझाकर वार्ड में भेजा गया। अस्पताल के सीएमएस का कहना है कि इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है। फिलहाल सभी मरीजों को वार्ड से बाहर निकलने पर सख्ती से रोक लगाई गई है।  संयुक्त अस्पताल में क्रियाशील हुए एल-2 अस्पताल में बृहस्पतिवार को 16 मरीजों को भर्ती किया गया। मरीजों के उपचार के साथ ही नाश्ता, खाना और अन्य सुविधाओं की जिम्मेदारी भी अस्पताल प्रबंधन की है। बुधवार रात मरीजों को देर से खाना दिया गया था और बृहस्पतिवार सुबह समय से नाश्ता नहीं मिलने के चलते अस्पताल में भर्ती सभी मरीज अपने-अपने वॉर्ड से बाहर निकल आए। मरीज वॉर्ड से निकलकर पूरे अस्पताल में घूमते रहे। स्टाफ को जब इसकी जानकारी हुई तो हड़कंम मच गया। स्टाफ में से किसी की हिम्मत उनके पास तक जाने की नहीं हुई। गनीमत रही कि सभी मरीज अस्पताल के अंदर ही थे और ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरे फ्लोर तक घूम रहे थे। अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों को किसी तरह वॉर्ड में पहुंचाया।  कोविड लेवल-1 के मरीज लेवल-2 में भर्ती करने पर भी खड़े हुए सवाल संयुक्त अस्पताल को लेवल-2 यानि गंभीर मरीजों के लिए बनाया गया है। ऐसे में लेवल-1 स्तर के मरीज भर्ती किए जाने पर अस्पताल का स्टाफ ही सवाल खड़े कर रहा है कि अगर ईएसआई में सभी बेड फुल हो गए थे, तो मुरादनगर कोविड लेवल-1 क्रियाशील है, इसके अलावा अन्य अस्पताल बनाए गए हैं तो इस अस्पताल में क्यों भर्ती किया गया है।  --------------- सभी एल-1 स्तर के हैं और उनमें से किसी में कोई लक्षण नहीं हैं। ऐसे में सभी लोग वॉर्ड से बाहर घूम रहे थे। किसी मरीज ने अस्पताल से भागने का प्रयास नहीं किया। सीएमएस ने कहा कि इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है और सभी मरीजों को अपने वॉर्ड में ही रहने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। डा. नरेश विज, सीएमएस संयुक्त अस्पताल  ------------- रात में अचानक मरीज बढ़ गए थे, ईएसआई में सभी बेड फुल हो गए थे। इसके बाद संयुक्त अस्पताल में 16 मरीज भर्ती किए गए थे, इनका इलाज यहीं पर चलेगा।  डा. एनके गुप्ता, सीएमओ  ------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed