फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Corona in Ghaziabad Four new cases of corona found

Corona in Ghaziabad: कोरोना के चार नए केस मिले, अब तक सामने आ चुके 15 मामले, दो मरीज अस्पताल में भर्ती

Thu, 29 May 2025 05:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 29 May 2025 05:44 PM IST
सार

जनपद में अभी 15 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और दो मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं।

विज्ञापन
Corona in Ghaziabad Four new cases of corona found
कोविड की जांच (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना एक बार फिर पैर पसारने लगा है। गाजियाबाद में गुरुवार को कोरोना के चार मरीज पॉजिटिव मिले हैं। आज मिले सभी संक्रमित मरीज घर पर रहकर उपचार ले रहे हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को मिले कोरोना संक्रमितों में राधा कुंज निवासी 44 वर्षीय पुरुष शामिल है, जिसे 24 मई से सर्दी-बुखार की शिकायत थी। दूसरा मरीज 26 वर्षीय पुरुष है जो वसुंधरा में रहता है। उसे भी पिछले तीन से चार दिनों से बुखार-खांसी की शिकायत थी।

विज्ञापन

तीसरा मरीज सकलपुरा भोपुरा निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष है। उसे भी दो दिनों से बुखार की शिकायत थी। चौथी मरीज विजय नगर निवासी 47 वर्षीय महिला है। उसे खांसी-जुकाम और बुखार की परेशानी थी। सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में अपना इलाज करा रहे हैं। 

जनपद में अभी 15 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें 13 मरीज होम आइसोलेशन में हैं और दो मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। प्रतिदिन की समीक्षा की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed