फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Coordination meeting in Kaushambi regarding security preparations for the Kanwar Yatra.

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों पर कौशांबी में समन्वय बैठक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Coordination meeting in Kaushambi regarding security preparations for the Kanwar Yatra.
साहिबाबाद। कांवड़ यात्रा-2026 को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए बुधवार को थाना कौशांबी क्षेत्र में कांवड़ मित्रों व डिजिटल वालंटियर फोर्स के साथ समन्वय बैठक की गई। इसमें सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, कांवड़ शिविरों की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं और सीसीटीवी निगरानी को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

इंदिरापुरम एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कांवड़ शिविरों में भोजन, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, एंबुलेंस और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मित्रों और डिजिटल वालंटियर फोर्स भी प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति बने तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही कांवड़ यात्रा को सुरक्षित व सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर मोहन दास, डॉ. नमित वार्ष्णेय, संजीव वर्मा, नरेश, विकल्प कुलश्रेष्ठ, दीपक तोमर, धर्मेंद्र ठाकुर, संतोष नामदेव, पुष्कर रावत, अभिषेक जैन, हरिओम गुप्ता, राधेश्याम त्यागी, अतर सिंह, सुनील वैद और प्रहलाद दुआ सहित बड़ी संख्या में कांवड़ मित्र व डिजिटल वालंटियर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed