फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Convict sentenced to 20 years for raping a minor

Ghaziabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Convict sentenced to 20 years for raping a minor
गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दो वर्ष पहले नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने शनिवार को दोषी संदीप को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश निर्मल चंद सेमवाल ने दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अदालत ने अर्थदंड की पूरी धनराशि पीड़िता को दिए जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

अदालत से मिली जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी 2024 को नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच पूरी करने के बाद तीन जुलाई 2024 को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने संदीप को निर्दोष बताते हुए आरोपों से इनकार किया और उसे झूठा फंसाए जाने की दलील दी। अभियोजन ने इसका विरोध करते हुए विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की भूमिका सामने आने की बात कही। अभियोजन की ओर से गवाहों के बयान दर्ज कराए गए और उपलब्ध साक्ष्य अदालत के समक्ष रखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों व गवाहों के बयानों का परीक्षण करने के बाद संदीप को नाबालिग से दुष्कर्म और यौन अपराध का दोषी माना। शनिवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद विशेष पॉक्सो न्यायाधीश ने दोषी को सजा सुनाई। अदालत ने आदेश दिया कि दोषी ने मामले में जेल में जो अवधि पहले से बिताई है, उसे सजा की कुल अवधि में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed