फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Contractor fell from roof while erecting tin shed, died in hospital

Ghaziabad News: टीन शेड डालते समय छत से गिरा ठेकेदार, अस्पताल में मौत हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Contractor fell from roof while erecting tin shed, died in hospital
लोनी। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर ए-3 फैक्टरी के अंदर टीन शेड डालने के दौरान ठेकेदार छत से गिर गया। अस्पताल में उपचार के दौरान ठेकेदार नौशाद की मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथ ही उसे अस्पताल ले गए थे। मामले में पुलिस ने तहरीर आने पर कार्रवाई की बात कही। ठेकेदार की मौत के बाद परिजनों को सूचना दी। गाजियाबाद के कैला भट्ठा गली नंबर-7 में नौशाद (45) परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी गुलिस्ता, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह टीन शेड डालने का काम करते थे। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर ए-3 में मशीन बनाने का काम होता है। फैक्टरी मालिक ने नौशाद को फैक्टरी के अंदर टीन शेड डालने का ठेका दिया था। शुक्रवार को नौशाद अपने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर फैक्टरी में टीन से डालने का काम कर रहे थे। तभी अचानक नौशाद टीन शेड की छत से नीचे गिर गए। छत से गिरने पर नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। कर्मचारी और फैक्टरी कर्मियों ने घायल नौशाद को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed