फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Construction of someone else's house, fake house tax receipt, meter installed

Ghaziabad News: दूसरे के मकान की बनवाई फर्जी गृहकर रसीद, लगवाया मीटर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Construction of someone else's house, fake house tax receipt, meter installed
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में दूसरे के खाली मकान में रहने की अनुमति मांगकर उसके मकान की गृह कर रसीद अपने नाम बनवाने और बिजली का मीटर लगवाकर कब्जा करने का मामले सामने आया है। मकान मालिक का आरोप है कि नगर निगम और विद्युत विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ करके यह फर्जीवाड़ा किया गया है। मामले में मकान मालिक अलोक कुमार गुप्ता ने राजेंद्र कुमारी, अशोक, अमित और मुख्य कर अधिकारी नगर निगम व अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग के खिलाफ विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मूलरूप से फर्रूखाबाद फतेहगढ़ के भोलेपुर के रहने वाले अलोक कुमार गुप्ता का कहना है कि विजयनगर के प्रताप विहार में 2000 में उन्होंने जियालाल सलरिया से मकान की रजिस्ट्री कराई थी। जिसमें वह एसटीडी-पीसीओ का संचालन करते थे। उनके पड़ोस में रहने वाली राजेंद्र कुमारी उनके यहां ग्राहक की तरह फोन का इस्तेमाल करने आती थी। राजेंद्र कुमारी की बहन फर्रूखाबाद की रहने वाली है। जब वह अपने गांव जाते थे तो वह राजेंद्र कुमारी से मकान की देखभाल करने के लिए कहकर जाते थे। 2002 में उनके माता-पिता की जब तबीयत बिगड़ी तो वह अपने गांव चले गए। इसी दौरान राजेंद्र कुमारी ने खाली मकान होने की बात कहकर मकान में रहने की अनुमति मांगी और कहा कि जब वह वापस लौटेंगे तो वह खाली कर देगी।
विज्ञापन

अलोक का कहना है कि दो साल जब वह वापस लौटे तो राजेंद्र ने मकान खाली करने की बात पर टालमटोल करती रही। बाद में पता चला कि राजेंद्र कुमारी ने नगर निगम के अधिकारी के साथ मिलकर अपने नाम फर्जी गृह कर रसीद बनवा ली और विद्युत विभाग के अधिकारी से सांठगांठ करके एक मीटर लगवा लिया। उन्होंने मूल दस्तावेज अधिकारियों को दिखाए लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अधिकारियों ने रुपये खर्च करने की बात कहकर नाम रसीद कटवाने और मीटर लगवाने का हवाला दिया। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed