फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Construction of MMG Hospital's Critical Care Unit stalled again

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण फिर अटका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of MMG Hospital's Critical Care Unit stalled again
गाजियाबाद। बजट की कमी के चलते एमएमजी अस्पताल में बन रही सघन देखभाल यूनिट का निर्माण कार्य एक बार फिर अटक गया है। परियोजना का लगभग पचहत्तर प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन ठेकेदार को अब तक केवल 17.73 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया जा सका है। शेष लगभग 50 प्रतिशत धनराशि का भुगतान न होने के कारण समय पर निर्माण पूरा होने को लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


एमएमजी अस्पताल परिसर में सौ बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य 15 मार्च 2024 को शुरू हुआ था। आठ हजार वर्ग मीटर भूमि पर यह भवन 34.97 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। पूरे क्रिटिकल केयर ब्लॉक प्रोजेक्ट पर कुल 44.50 करोड़ रुपये खर्च होने हैं, जिसमें से 9.50 करोड़ रुपये उपकरण और अन्य आवश्यक सामान की खरीद पर खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन


14 सितंबर तक पूरा होना था निर्माण कार्य
इस परियोजना का निर्माण उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज की देखरेख में मेसर्स सुनील गर्ग एंड कंपनी द्वारा किया जा रहा है। सात मंजिला इमारत का स्ट्रक्चर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। भवन को तैयार करने की अंतिम समय सीमा 14 सितंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन बजट की अनुपलब्धता के कारण अब तक प्लास्टर, आंतरिक कमरे, फर्श, बिजली और फिनिशिंग से जुड़ा कार्य पूरा नहीं हो सका है। कंपनी की ओर से पहले यह भरोसा दिया गया था कि निर्माण कार्य मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन भुगतान में देरी के चलते काम की गति काफी धीमी कर दी गई है। ठेकेदार का कहना है कि जारी बजट की तुलना में निर्माण कार्य में करीब आठ करोड़ रुपये अधिक खर्च किए जा चुके हैं। शासन से अगली किस्त जारी होने के बाद ही काम में तेजी लाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बजट को लेकर शासन को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि बजट जारी होने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी। संभावना है कि मार्च तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed