फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Constable suspended for forcing woman to have illegal relationship in Bulandshahr

सिपाही की घिनौनी करतूत: महिला पर अवैध संबंध बनाने का डाल रहा था दबाव, बोला- नहीं तो तस्वीरें कर दूंगा वायरल

Thu, 20 Apr 2023 10:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Apr 2023 10:51 PM IST
सार

महिला ने अहमदगढ़ थाने में तैनात एक सिपाही पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर उसका एक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जांच में आरोप सही पाए गए और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Constable suspended for forcing woman to have illegal relationship in Bulandshahr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी एक महिला ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बीते दिनों अहमदगढ़ थाने में तैनात सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए थे। सीओ शिकारपुर से मामले की जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने गुरुवार को आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन

पिछले सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची एक महिला ने अहमदगढ़ थाने में तैनात एक सिपाही पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर उसका एक वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच एसएसपी ने सीओ शिकारपुर वरुण कुमार से कराई। जांच में महिला द्वारा कुछ मोबाइल रिकार्डिंग व कुछ वीडियो भी जांच अधिकारी को सौंपी गई। साइबर सेल की जांच में रिकार्डिंग और वीडियो अहमदगढ़ थाने में तैनात आरोपी सिपाही निशांत के मोबाइल के निकली। जांच रिपोर्ट के बाद आरोपी सिपाही निशांत को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed