{"_id":"6aecdcc264f3a36d0405e7ec","slug":"constable-on-his-way-to-duty-dies-in-road-accident-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-1016790-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
मोदीनगर। राजनगर एक्सटेंशन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पदयात्रा में ड्यूटी करने जा रहे बाइक सवार सिपाही प्रभात शर्मा (26) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सिपाही को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे मेरठ रोड पर मोदीनगर के गोविंदपुरी स्थित अग्रसेन पार्क के सामने हुआ।
डीसीपी मुख्यालय बलवंत चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025 बैच के सिपाही प्रभात शर्मा पुलिस लाइन में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी वीआईपी कार्यक्रम में लगाई गई थी। मूल रूप से मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी के रहने वाले प्रभात वर्तमान में मेरठ की रोहटा रोड स्थित कृष्णा वर्ल्ड सिटी में रह रहे थे। वह मेरठ से बाइक पर वीआईपी ड्यूटी के लिए निकले थे।
मेरठ रोड पर गोविंदपुरी स्थित अग्रसेन पार्क के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस घायल प्रभात को जीवन अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी जेब से मिले ड्यूटी कार्ड से पहचान हुई। शव का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
-- --
19 दिन बाद होनी थी शादी
पिता अतुल शर्मा ने बताया कि उनके दो बेटों में प्रभात बड़े थे। मुजफ्फरनगर की एक युवती से उनकी शादी तय हो चुकी थी। शादी की कुछ रस्में भी पूरी हो गई थीं और 24 नवंबर को विवाह होना था। प्रभात शादी की तैयारियों में जुटे थे। पिता प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं, जबकि छोटा बेटा इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि प्रभात ने हादसे के समय हेलमेट पहन रखा था। लखनऊ में भर्ती और प्रशिक्षण पूरा करने के बाद यह उनकी पहली तैनाती थी।