{"_id":"68c9c38e76eb46271307ac81","slug":"constable-accused-of-demanding-bribe-of-rs-35-thousand-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-722526-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सिपाही पर 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सिपाही पर 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक पीड़ित ने सिपाही के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट वायरल की है। पीड़ित का आरोप है कि दो पक्षों के बीच झगड़ा के मामले में सिपाही ने एसीपी, नगर कोतवाली और अन्य के नाम पर 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांगी है।
पीड़ित ने शिकायती पत्र के साथ अज्ञात मोबाइल नंबर की चैट भी संलग्न की है। कैला भट्ठा में रहने वाले वहाब ने भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उनके भाई का पड़ोसी से झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया। आरोप है कि समझौते के बाद सिपाही ने व्हाट्सअप कॉल और चैट के जरिए उनसे 35 हजार रुपये की मांग की है।
सिपाही का कहना है कि 15 हजार रुपये इंस्पेक्टर को जाएंगे, 10 हजार रुपये चौकी इंचार्ज को और पांच हजार रुपये सिपाही बांट लेंगे। बताया कि पांच हजार रुपये साहब को भी जाएंगे। पीड़ित का कहना है कि गरीबी का हवाला देकर रिश्वत देने में असमर्थता जताई लेकिन सिपाही लगातार पैसे देने का दबाव बना रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री और पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र रजिस्ट्री कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
उधर, डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत अभी उन्हें नहीं मिली है, शिकायतकर्ता का पत्र मिलते ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वायरल मोबाइल चैट्स पर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल की गई तो सिपाही ने शिकायतकर्ता को पहचानने से इंकार कर दिया। बताया कि वह किसी वहाब को नहीं जानते।