{"_id":"6a7247c155098e78c40aae99","slug":"constable-accused-of-attempted-murder-of-married-woman-over-dowry-demand-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-146093-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दहेज की मांग कर कांस्टेबल विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दहेज की मांग कर कांस्टेबल विवाहिता की हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी कांस्टेबल विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज में 20 लाख रुपये व कार की मांग कर उनकी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विवाहिता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। नौ दिसंबर 2022 को उनकी शादी हरियाणा के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। उनके पति भी दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं। उनके मायके वालों ने उनकी शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए। शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि पति, सास, ससुर, ननद व जेठ दहेज में 20 लाख रुपये व कार की अतिरिक्त मांग कर उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने कई बार उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से भी निकाल दिया। परिजनों व रिश्तेदारों के समझाने के बाद ससुराल वाले उन्हें अपने घर ले गए। 16 नवंबर 2023 को उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया। दहेज की मांग कर आरोपियों ने उनकी हत्या का प्रयास भी किया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।