फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Connections of 15,700 defaulters disconnected in 15 days

Ghaziabad News: 15 दिन में काटे 15,700 बकायेदारों के कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:43 AM IST
विज्ञापन
Connections of 15,700 defaulters disconnected in 15 days
गाजियाबाद। ऊर्जा निगम ने पिछले 15 दिन में बिजली के 15,700 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए हैं। यह कार्रवाई एकमुश्त समाधान योजना में उम्मीद के मुताबिक पंजीकरण नहीं होने पर की जा रही है। 31 जनवरी तक इसे और तेज किया जाएगा। इसके बाद 15 जनवरी से बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटने का विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन

जनपद के चारों जोन में करीब साढ़े चार लाख उपभोक्ताओं पर 430 करोड़ रुपये के बिजली का बिल बकाया है। इनमें जोन एक में 56 करोड़ बकाया है। अभियान में 4500 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। जोन दो में 1800 करोड़ बकाया की वसूली के लिए आठ हजार के और जोन तीन में 90 करोड़ की वसूली के लिए 3200 के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से एकमुश्त समाधान योजना में 10 फीसदी बकाया भी जमा नहीं हो सका है। अब तक 20 हजार से भी कम बकायेदारों ने पंजीकरण कराया है। जोन दो में पांच हजार उपभोक्ताओं ने 1.20 करोड़ जमा कराए हैं और जोन तीन में 1800 ने एक करोड़ जमा कराए हैं। ऐसे में ऊर्जा निगम ने बकाया वसूली के लिए अभियान चला दिया है। इसके तहत टीमें बकायेदारों के घर जा रही हैं। उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जोन एक मुख्य अभियंता अशोक सुंदरम ने बताया कि जनपद में बकायेदारों पर अब और सख्ती की जाएगी। जिन बकायेदारों ने ओटीएस में पंजीकरण कराकर बकाया राशि जमा नहीं कराई है, उन्हें योजना के लिए अपात्र घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

राजकुमार शर्मा सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed