{"_id":"677ed2930e391d6a9a064600","slug":"congressmen-filed-a-complaint-against-the-bjp-leader-ghaziabad-news-c-30-549395t-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कांग्रेसियों ने भाजपा नेता के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कांग्रेसियों ने भाजपा नेता के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन
कविनगर थाने पर प्रदर्शन के बाद थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते कांग्रेस पदाधिकारी।
गाजियाबाद। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने पुराने बस स्टैंड से पैदल मार्च निकाला और सिहानी गेट थाना पहुंचे।
यूथ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष शादाबा अब्बासी और कार्यकारी यूथ जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने रमेश बिधूड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपा। इसके बाद कांग्रेसियों ने वेव सिटी सेल्स कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे किसानों को समर्थन दिया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने बताया कि भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी का बयान अमर्यादित है और देशभर में कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इसी कड़ी में बस स्टैंड से पैदल मार्च कर सिहानी गेट पुलिस को मुकदमा दर्ज करने की तहरीर सौंपी गई है। कांग्रेसियों ने भाजपा नेता को महिला विरोधी बताकर नारेबाजी की। इसके बाद वेव सिटी सेल्स आफिस के सामने सड़क पर बैठे किसान संघर्ष समिति के धरने को कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर नसीम खान, विजयपाल चौधरी, अकबर चौधरी, सुनील शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।