{"_id":"5887977a4f1c1bbd7ecf51be","slug":"congress-will-not-even-combine-oxygen","type":"story","status":"publish","title_hn":"गठबंधन के बाद भी कांग्रेस को नहीं मिलेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठबंधन के बाद भी कांग्रेस को नहीं मिलेगी ऑक्सीजन
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस एसपी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनावों में सपा से गठबंधन के बावजूद कांग्रेस को लाभ मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। बीते रविवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के साथ ही कांग्रेस में अंदरखाने निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। सबसे ज्यादा कलह लोनी और साहिबाबाद सीट को लेकर है।
विज्ञापन
साहिबाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को टिकट देने को लेकर कांग्रेस के साथ सपा में विरोध शुरू हो गया है। वहीं, लोनी से शेर नबी चमन को टिकट देने से कांग्रेसी भी हैरान हैं।लोनी में कांग्रेस प्रत्याशी शेर नबी चमन की क्षेत्र में पहचान पर खुद कांग्रेसी ही सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी ओर रालोद प्रत्याशी मदन भैया के मुस्लिम वोटरों के एकतरफा बसपा प्रत्याशी जाकिर अली के पक्ष में वोटिंग को काटने के लिए शेर बनी चमन के रूप में मुस्लिम प्रत्याशी को आगे करने की चर्चा भी जोरों पर है। स्थानीय समीकरणों के बाद कांग्रेस की लोनी में राह आसान नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
वहीं, साहिबाबाद सीट से अमरपाल शर्मा का नाम घोषित होने के बाद से ही कांग्रेस और सपा खेमे में अंदरखाने विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस से ज्यादा सपा के स्थानीय नेता अमरपाल शर्मा को गठबंधन प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा को पचा नहीं पा रहे हैं। गठबंधन से पहले सपा की ओर से प्रत्याशी बनाए सपा नेता वीरेंद्र यादव भी नाराज बताए जा रहे हैं।