फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress leader said Rahul should stay in my house

Ghaziabad: एक घर खाली करवाओगे तो करोड़ों तैयार हैं, कांग्रेस नेता बोले- मेरे घर में रहें राहुल गांधी

Thu, 30 Mar 2023 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 30 Mar 2023 07:01 PM IST
सार

गाजियाबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता और घर सब कुछ छीन जाने के बाद भी भारत की जनता के बीच सवाल खड़ा रहेगा कि 20 हज़ार करोड़ रुपया  किसका है, इसका जवाब तो देना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
Congress leader said Rahul should stay in my house
कांग्रेस नेता बोले- मेरे घर में रहें राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद उनको बंगला खाली करने के लिए मिले नोटिस पर जमकर सियासत हो रही है। कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी को अपना मकान देने की होड़ मची है। इसी कड़ी में गाजियाबाद के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी से एक घर खाली करवाओगे तो करोड़ों घर राहुल गांधी के लिए तैयार है। मैं जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद बिजेंद्र यादव घोषणा करता हूं कि मेरा गाज़ियाबाद स्तिथ C 16 GDA फ्लैट आवास मेरे नेता राहुल गांधी का है।

विज्ञापन


मैं गाज़ियाबाद के भाजपाइयों से कहना चाहता हूं कि अपने केंद्रीय नेतृत्व से कानून को ताक पर रखकर राहुल गांधी के खिलाफ जो भी तानाशाही रुख रखते हुए जितना भी दमन करना है कर लो लेकिन राहुल गांधी की आवाज भारत की जनता के बीच और भी मजबूत होगी।

विज्ञापन

 

गाजियाबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सदस्यता और घर सब कुछ छीन जाने के बाद भी भारत की जनता के बीच सवाल खड़ा रहेगा कि 20 हज़ार करोड़ रुपया  किसका है, इसका जवाब तो देना ही पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed