फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Congress candidate had changed sides three days before voting

Ghaziabad News: मतदान से तीन दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार ने बदल लिया था पाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate had changed sides three days before voting
धीरेंद्र मिश्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। दल बदल का यह अनूठा किस्सा 2014 के चुनाव में खासा चर्चित रहा था। गौतमबुद्धनगर से कांग्रेस के उम्मीदवार रमेश चंद तोमर मतदान से तीन दिन पहले भाजपा के पाले में चले गए थे। ऐसे में कांग्रेस के पास न तो उम्मीदवार बदलने का विकल्प बचा था और न ही किसी अन्य को अपना समर्थन देने का।
मतदान से ठीक पहले नरेंद्र मोदी की इंदिरापुरम में रैली थी। इसमें आसपास के जिलों के नेता भी आए। लोग यह देखकर चौंके की रैली के मंच पर रमेश चंद तोमर भी आए हैं। वह आते ही मोदी से गले मिले। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया। इसका पता चलते ही कांग्रेसी भौंचक्के रह गए और भड़क गए। कई जगह तोमर के खिलाफ प्रदर्शन भी हुए।
विज्ञापन

उनके दल-बदल का नतीजा यह हुआ कि भाजपा उम्मीदवार डाॅ. महेश शर्मा की आसान जीत हो गई। उन्हें 5,99,702 वोट मिले। 3,19,490 वोट लेकर सपा के नरेंद्र भाटी दूसरे स्थान पर रहे। भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस के टिकट पर रमेश चंद तोमर को 12,727 वोट मिले और चौथे स्थान पर रहे। वह 2009 में भी गौतमबुद्धनगर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। तब भी चौथे स्थान पर रहे थे। उन्हें 1,16,230 वोट मिले थे। जीत बसपा के सुरेंद्र सिंह नागर की हुई थी। भाजपा के महेश शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



टिकट कटने पर छोड़ी थी भाजपा

रमेश चंद तोमर 1991 से 1999 तक गाजियाबाद सीट से भाजपा के टिकट पर लगातार चार बार सांसद रहे। 2004 में उन्हें कांग्रेस के सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने हरा दिया। 2009 में उनका टिकट कट गया। भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष राजनाथ सिंह उम्मीदवार बने। टिकट न मिलने पर रमेश चंद तोमर कांग्रेस में चले गए और उन्हें गौतमबुद्धनगर से टिकट मिला। भाजपा में वापसी के बाद वह 2017 में धौलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed