{"_id":"571124124f1c1b75124a6aea","slug":"congratulations-pouring-ringing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बज रही घनघोर बधाईयां ...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बज रही घनघोर बधाईयां ...
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
navratri
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में शुक्रवार को धूमधाम से राम जन्मोत्सव मनाया गया। विभिन्न मंदिरों में राम जन्म की बधाइयां बजती रहीं। होली चाइल्ड चौराहा स्थित शिव मंदिर, मीणामल की धर्मशाला और ठाकुरद्वारा मंदिर में रामचरितमानस और सुंदरकांड का अखंड पाठ हुआ।
विज्ञापन
होली चाइल्ड चौराहा स्थित शिव मंदिर में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। बज रही घनघोर बधाई बज रही... भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी... आदि भजनों पर भक्त झूम उठे। सुंदरकांड के पाठ के बाद होम्योपैथिक चिकित्सकों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष धनेश प्रकाश गर्ग, सचिव नंद किशोर गुप्ता, पंडित दीपक कुमार और पंडित सुनील पांडे मौजूद रहे। ठाकुरद्वारा मंदिर में भी श्रीरामजी का जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
प्रसाद वितरण और भंडारे के बाद शाम को भगवान श्रीराम का पंचामृत से स्नान कराकर विशेष शृंगार के बाद भक्तों के दर्शन के लिए दरबार को खोला गया।