फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Confirmation of black fungus in the ear of a 72-year-old elderly woman

Ghaziabad News: 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कान में काला फंगस की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of black fungus in the ear of a 72-year-old elderly woman
गाजियाबाद। 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कान में काला फंगस की पुष्टि हुई है। महिला का इलाज कर रहे वरिष्ठ नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि उनके कान का ऑपरेशन किया जाएगा। इसके बाद मरीज को 14 दिन तक एंफोटेरेसिन इंजेक्शन लगाया जाएगा। डाॅ. त्यागी ने दावा किया कि किसी मरीज के कान में काला फंगस का मामला दिल्ली एनसीआर में पहला है। इसके पहले आंख, साइनस और नाक में फंगस मिल चुका है। डॉ. बीपी त्यागी ने बताया कि अमृतसर की रहने वाली 72 वर्षीय विजय कुमारी के कान में कई महीने से दर्द और सुनने में परेशानी हो रही थी। सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल पद से सेवानिवृत्त हुई बुजुर्ग अमृतसर से इलाज कराने के लिए आरडीसी आई थीं। जरूरी जांच के लिए सैंपल लेकर भेज दिया गया था। शुक्रवार को जांच में काला फंगस की पुष्टि हुई है। अब उनके कान का ऑपरेशन करना पड़ेगा। बुजुर्ग के ऑपरेशन करने के लिए फोन से सूचना दी गई है। रविवार को उनका ऑपरेशन किया जाएगा। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि सूचना मिली है, लेकिन मरीज जिले में सिर्फ इलाज कराने आई थीं। उनका यहां कोई अस्थायी निवास भी नहीं है। अगर ऑपरेशन के लिए आती हैं तो उनकी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed