फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Confirmation of 12 dengue patients including 12 year old child

Ghaziabad News: 12 साल के बच्चे समेत डेंगू के 12 मरीजों की पुष्टि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Confirmation of 12 dengue patients including 12 year old child
गाजियाबाद। 135 मरीजों की जांच में 24 घंटे में 12 वर्ष के बच्चा और आठ महिलाएं समेत 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में डेंगू के 214 मरीज मिल चुके हैं। एक स्क्रब टाइफस का भी एक मरीज मिला है। स्क्रब टायफस के अभी तक 14 मरीज मिल चुके हैं। इस बार डेंगू के मामले में शहरी इलाके में इंदिरापुरम क्षेत्र 45 मरीजों और ग्रामीण इलाके में 35 मरीजों के साथ लोनी पहले स्थान पर हैं जबकि मोदीनगर और मुरादनगर में इस बार मरीजों की संख्या कम है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को मिले मरीजों में इंदिरापुरम, शिप्रा सनसिटी, सिद्धार्थ विहार, शक्ति खंड-3, फतेहपुर गांव, भोजपुर, वसुंधरा, विजयनगर, लोनी सहित अन्य शहरी क्षेत्रों में मरीज मिले हैं। डीएसओ का कहना है कि जिस तरह से मौसम का उतार चढ़ाव चल रहा है, सितंबर और अक्तूबर महीना डेंगू के मामले में संवेदनशील रहेगा।
विज्ञापन



21 स्थानों पर मिला लार्वा
डीएसओ ने बताया कि 61 टीम ने 60 स्थानों पर 1985 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 21 क्षेत्रों में डेंगू मच्छर का लार्वा पाया। तीन घरों को नोटिस जारी किया गया। टीम ने 75 स्थान पर दवा का छिड़काव किया। लोगों को जागरूक करने के लिए चार स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन



एनएस-1 के मिल रहे अधिक मरीज
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इस बार पहली श्रेणी यानि कि एनएस1 के डेंगू मरीज मिल रहे हैं। इसमें मरीज को बुखार, सिर दर्द, कमजोरी महसूस होती है, लेकिन उसके प्लेटलेट्स कम नहीं होती हैं। ऐसे मरीजों को सामान्य दवाओं और खानपान में बदलाव से आराम मिल जाता है। दूसरी श्रेणी यानि आईजीएम के मरीजों में एनाफ्लीज का संक्रमण अधिक हो जाता है, इसमें डेंगू की गंभीरता बढ़ जाती है। प्लेटलेट्स कम होती हैं, लेकिन दवाओं और खानपान में बदलाव के जरिये उन्हें नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह के सिर्फ 10 फीसदी मरीजों की पुष्टि हो रही है। आईजीजीएम यानि कि सबसे गंभीर प्रकृति के डेंगू मरीजों की संख्या कम है। इसमें प्लेटलेट्स तेजी से कम होते हैं। मरीज के अंगों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इस तरह का सिर्फ एक मरीज मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमएमजी में बुखार के 273 मरीजों का हुआ इलाज

एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को अस्पताल में 2038 मरीजों का पंजीकरण हुआ। 1360 पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। सीएमएस ने बताया कि बुखार व डायरिया से ग्रसित 348 बच्चों का इलाज हुआ। बड़ी उम्र के 273 मरीज बुखार से ग्रसित थे। इमरजेंसी में पहुंचे 121 मरीजों को भर्ती किया गया।




इन क्षेत्रों में मिल रहे डेंगू के मरीज
इंदिरापुरम में शक्तिखंड-2, कनावनी, करहेड़ा, आशियाना अपार्टमेंट इंदिरापुरम, वसुंधरा सेक्टर-10, पीएसी वैशाली, अहिंसाखंड-2, आम्रपाली अपार्टमेंट वसुंधरा, साया जेनिथ सोसायटी, ऑफिसर्स सिटी राजनगर एक्सटेंशन सोसायटी, संजय नगर, राजनगर, गाेविंदपुरम, हरसांव पुलिस लाइन, शास्त्रीनगर, चिरंजीव विहार, गुलधर, राजनगर एक्सटेंशन, वेब सिटी, नंदग्राम, सेवा नगर, घूकना, कैला भट्ठा, इस्लामनगर, मरियमनगर, मिर्जापुर क्षेत्र हैं। लोनी के मेवला-भट्ठी, मोदीनगर और मुरादनगर में मरीज मिल रहे हैं।



सात दिन में मिले मरीजों की स्थिति

तारीख मरीज पुरुष महिला
24 अगस्त 12 04 08
23 अगस्त 11 07 04
22 अगस्त 12 07 05
21 अगस्त 09 03 06
20 अगस्त 11 10 01

19 अगस्त 09 02 07

18 अगस्त 10 06 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed