फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Condition of bus driver and pregnant woman injured in bus accident is critical

Ghaziabad News: बस हादसे में घायल बस चालक और गर्भवती की हालत चिंताजनक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Condition of bus driver and pregnant woman injured in bus accident is critical
गाजियाबाद। बस हादसे में घायल बस चालक प्रमोद और गर्भवती आरती सहित छह घायलों की हालत 24 घंटे बाद भी चिंताजनक बनी हुई है, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है। संयुक्त अस्पताल में भर्ती तीन घायलों को देर शाम तक छुट्टी मिल गई। आरती के परिजन गंभीर हालत में ही देर शाम बिजनौर ले गए।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. चरन सिंह ने बताया कि हादसे में घायल बिजनौर की छकड़ा निवासी आरती की हालत गंभीर होने पर देर रात सर्वाेदय से संतोष अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। आरती के सिर में चोट लगने से ब्रेन हेमरेज हो गया है, हाथ में भी फ्रैक्चर था। हालत चिंताजनक बनी हुई है, इसके बावजूद परिजन आरती और उसके बच्ची तनवी को बिजनौर के अस्पताल में ले गए। दूसरी गर्भवती खुशनुमा का ऑपरेशन हो चुका है। अभी रक्तचाप कम होने से परेशानी आ रही है। जबकि गुलाम हसन के चेहरे पर सूजन होने से ऑपरेशन नहीं हो सका। सोमवार को ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन


बस चालक की हालत बनी है गंभीर
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि बिजनौर के नजीबाबाद निवासी प्रमोद की भी हालत गंभीर बनी है। प्रमोद के जांघ की हड्डी और कई पसलियां टूट गई हैं। वह अभी भी अर्धबेहोशी की हालत में है। कुछ भी बोलने और बताने की स्थिति में नहीं है जबकि संयुक्त अस्पताल से रेफर किए गए चार घायलों का इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह था हादसा
बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) की रेलिंग तोड़कर अनियंत्रित बस 20 फुट नीचे जा गिरी थी। हादसा डिडवारी में रेस्ट एरिया से 700 मीटर पहले हुआ था। घायलों की स्थिति देखते हुए तीन अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। बस में 43 लोग बैठे थे, जिनमें नवजात समेत 27 घायल हुए थे। घायलों में 24 बिजनौर के रहने वाले हैं। सात लोगों की हालत गंभीर थी। एमएमजी में तीन और संयुक्त में एक घायल भर्ती हैं जबकि जीटीबी में चार का इलाज चल रहा है। अन्य की छुट्टी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed